बिजौलिया: अवकाश के दिनों में ड्यूटी का विरोध, कर्मचारियों ने बिजोलिया के उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
अवकाश के दिनों में ड्यूटी का विरोध, कर्मचारियों ने बिजोलिया उपखंड अधिकारी सौंपा ज्ञापन राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक, पटवारी एवं ग्राम विकास अधिकारी संयुक्त समन्वय समिति ने आज गुरुवार दोपहर करीब 4 बजे बिजौलियां उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर शनिवार, रविवार और राजकीय अवकाश के दिनों में नियमित सरकारी कार्य नहीं करवाने की मांग की। ज्ञापन मुख्य सचिव के नाम भेजा गया