पीरो: 65 दिन बाद हड़ताल खत्म, पीरो अंचल में कामकाज ने पकड़ी रफ्तार
Piro, Bhojpur | May 6, 2026 लंबे इंतजार के बाद आखिरकार पीरो अंचल में प्रशासनिक कार्यों ने फिर से रफ्तार पकड़ ली है। अंचलाधिकारी एवं राजस्व कर्मियों ने अपना योगदान दे दिया है, जिससे अब रुके हुए काम तेजी से निपटाए जाएंगे। बुधवार की शाम 4:00 के करीब बताया जाता है कि अंचल के कर्मचारी, राजस्व अधिकारी और अंचलाधिकारी पिछले करीब 65 दिनों से हड़ताल पर थे।