हजारीबाग कोर्रा थाना क्षेत्र के लॉज से पुलिस ने हनी ट्रैप मामले में महिला समेत आठ लोगो को गिरफ्तार किया है। पुलिस को आरोपियों के पास से जब्त मोबाइल में शहर के प्रतिष्ठित व्यक्तियों का अश्लील फोटो वीडियो मिला है। इस हनी ट्रैप मामले में पुलिस गिरोह के मास्टरमाइंड की तलाश कर रही है।