आगरा: शाहगंज के सराय ख्वाजा क्षेत्र में आठ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास,परिजनों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा
Agra, Agra | Mar 26, 2024 आगरा में नाबालिक बच्चियो को लगातार शिकार बनाया जा रहा हैं। शाहगंज के सराय ख्वाजा इलाके में एक आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया। परिजनों के बच्ची को ढूंढते हुए घटनास्थल पर पहुँच जाने से आरोपी अपने मंसूबे में कामयाब नही हो सका। परिजनों ने आरोपी युवक को पकड़कर थाना शाहगंज पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस आरोपी के खिलाफ कार्यवाई कर रही है।