टीकमगढ़: धजरई: फोर-व्हीलर वाहन ने बाइक में मारी टक्कर: एक युवक घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
टीकमगढ़ जिले के धजरई गांव में अज्ञात फोर व्हीलर वाहन ने एक युवक को मारी टक्कर। युवक का नाम नीलू लोधी निवासी धजरई गांव परिजन ने बताया कि युवक अपने गांव से टीकमगढ़ जा रहा था तभी फोर व्हीलर वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल परिजन निजी वाहन से टीकमगढ़ जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने सर्जिकल वार्ड में भर्ती कर लिया है।