सासनी: गांव बाँधनू में कांग्रेस जिलाध्यक्ष को बिना लिखित आदेश व नोटिस के सासनी पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट
Sasni, Hathras | May 21, 2026 जनपद हाथरस की सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव बाँधनू स्थिति आवास पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष विवेक उपाध्याय को बिना किसी लिखित आदेश व नोटिस दिए सासनी पुलिस ने हाउस अरेस्ट किया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने इस संबंध में कोतवाली प्रभारी से फोन पर बात की गई तो उनके द्वारा कोई संतोष जनक जवाब नहीं दिया गया। कहा गया कि सामान्य मुलाकात है।