कालपी: कालपी में बाढ़ और बारिश से निपटने के लिए प्रशासन अलर्ट, एसडीएम करेंगे संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण
Kalpi, Jalaun | Jul 8, 2026 बुधवार दोपहर 2 बजे जानकारी प्राप्त हुई कि यमुना और वेतवा नदियों में संभावित बाढ़ व बारिश के खतरे को देखते हुए कालपी तहसील प्रशासन अलर्ट हो गया है। एसडीएम अमित शेखर जल्द ही राजस्व टीम के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा करेंगे। उन्होंने बताया कि राहत चौकियां समय से पहले सक्रिय की जाएंगी।