बरियातु: बारियातू में लीगल लिटरेसी क्लब द्वारा स्वास्थ्य जागरूकता अभियान चलाया गया
लातेहार जिला विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशानुसार विश्व स्वास्थ्य दिवस पर लीगल लिटरेसी क्लब के पीएलवी द्वारा मंगलवार को बारियातू परियोजना प्लस टू उच्च विद्यालय में स्वास्थ्य जागरूकता अभियान चलाया गया। PLV प्रीतम कुमार सिंह व पप्पू प्रजापति ने कक्षा 10 के छात्र छात्राओं को स्वास्थ्य के सम्बंध में जागरूक करते हुए मौसमी बीमारियों से बचने के लिये कई उपाय बताए l