सदर: डॉक्टर्स डे पर बीएचयू में रक्तदान शिविर का आयोजन, युवाओं ने उत्साहपूर्वक किया रक्तदान
डॉक्टर्स डे के अवसर पर जैनम जीविका फाउंडेशन की लाइफ सेवर आर्मी पहल के तहत बीएचयू के श्री विश्वनाथ मंदिर परिसर के पास स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 50 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य रखा गया था, जिसमें युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।