कासगंज: ढोलना थाना क्षेत्र में नहर किनारे पेड़ से लटका मिला युवक का शव, पुलिस मौके पर पहुंची
पूरा मामला ढोलना थाना क्षेत्र के गांव नगला बीच के समीप का है। जहां देर रात नहर किनारे एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मृतक की उम्र लगभग 30 वर्ष बताई जा रही है। युवक की पहचान नहीं हो सकी है। मौके पर फील्ड यूनिट ने पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।