मोहनपुर: मोहनपुर प्रखंड: चंदनाथाड़ी मोड़ से मोरने जाने वाली सड़क की मरम्मत कार्य का ग्रामीणों ने किया विरोध
मोहनपुर प्रखंड क्षेत्र के चंदनाथाड़ी मोड़ से मोरने जाने वाली सड़क का मरम्मती का निर्माण किया जा रहा है जिसमें घोर अनियमितता बढ़ती जा रही है जिसे देखते हुए स्थानीय लोगों ने विरोध जताते हुए कहा कि संवेदक पहले कार्यस्थल पर बोर्ड लगाए इसके बाद गुणवत्तापूर्ण कार्य करें ।शनिवार दोपहर 12:00 के बाद ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य को तत्काल रोक दिया।