हमीरपुर: सुमेरपुर ब्लॉक क्षेत्र में कुर्सी जाते देख प्रधानों में मची भुगतान की होड़, एक सप्ताह में हुए लाखों के संदिग्ध भुगतान
ग्राम प्रधानों का कार्यकाल समाप्त होने मे महज 3 दिन का फासला बचा है कुर्सी जाते देखकर प्रधान पंचायतों के बजट को ठिकाने लगाने में जुट गए हैं। पिछले सप्ताह में लाखों रुपए के ताबड़तोड़ भुगतान हुए। इनमें कई भुगतान संदिग्ध प्रतीत हो रहे हैं। निर्माण कार्यों के अलावा कुछ ऐसे भुगतान किए गए जो गले नहीं उतर रहे हैं। पंचायत सचिव भुगतानों पर चुप्पी साधे हुए हैं।