भदोही: हरियांव में करुणालय संस्था में किशोरी के आत्महत्या मामले में एडिशनल एसपी ने दी जानकारी
भदोही कोतवाली क्षेत्र के हरियाव में स्थित करुणालय संस्था में 17 अगस्त को किशोरी द्वारा किए गए कथित आत्महत्या के मामले में एडिशनल एसपी डॉक्टर तेजवीर सिंह ने बयान जारी करते हुए बताया कि किशोरी ने सुसाइड किया था। लेकिन इसके बावजूद भी इस पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है अभी तक परिजनों ने किसी के खिलाफ तहरीर नहीं दी है।