भदोही: भदोही : ट्रस्ट द्वारा संचालित अनाथालय में किशोरी का फांसी से लटका शव मिलने पर मचा हड़कंप
भदोही कोतवाली क्षेत्र के हरियावं गांव स्थित एक ट्रस्ट के द्वारा संचालित अनाथालय में एक 17 वर्षीय किशोरी ने फंदे पर लटकता शव मिला। इसकी जानकारी होते ही हड़कंप मच गया। किशोरी बीते एक साल से ट्रस्ट में बतौर सहायिका अपनी सेवाएं दे रही थी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।