भदोही: ज्ञानपुर : केएनपीजी गेट पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने सीएम ममता बनर्जी का पुतला फूंका
कोलकाता में हाल ही में घटित दुष्कर्म और हत्या की घटना के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने काशी नरेश पीजी कालेज गेट पर पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी का पुतला फूंका। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। विरोध प्रदर्शन करते हुए ममता सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग हुई।