भदोही: भदोही : बांग्लादेश में हिंदुओं और बौद्धों पर हो रहे अत्याचार के विरोध में हिंदू जागरण मंच ने निकाली रैली
बांग्लादेश में हिंदुओं और पौधों पर हो रहे अत्याचार के विरोध में भदोही नगर में रविवार को हिंदू जागरण मंच ने एक रैली निकालते हुए अपना विरोध जताया। रैली में बड़ी संख्या में सामाजिक और भारतीय जनता पार्टी से जुड़े लोग शामिल रहे। रैली राजपुरा चौराहे से शुरू होकर ओवरब्रिज होते हुए लिपटन तिराहे होते हुए अजमुल्ला चौराहे पर पहुंची।