भदोही: चौरी रोड पर अनियंत्रित स्कॉर्पियो ठेले में टक्कर मारते हुए पलटी, स्कॉर्पियो चालक हुआ घायल
भदोही शहर के चौरी रोड पर बीती देर रात एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन ठेले में टक्कर मारते हुए पलट गई। घटना घटित होते ही घटनास्थल पर अफरा तफरी मच गई। घटना में वाहन चालक घायल हो जबकि ठेले वाले का काफी नुकसान हुआ है। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि कास्मेटिक समान बेचने वाला व्यक्ति ठेले पर अपना सामान लेकर जा रहा था तभी ठेले में वाहन ने टक्कर मार दिया।