श्री गंगानगर: गेहूं खरीद की मांग को लेकर किसानों ने ट्रैक्टर-ट्रालियों के साथ कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन
Shree Ganganagar, Ganganagar | Jun 6, 2026
श्रीगंगानगर गेहूं खरीद की मांग को लेकर किसान ट्रैक्टर ट्रालियां लेकर कलेक्ट्रैट पहुंचे और जमकर प्रदर्शन किया। शनिवार दोपहर 2:00 बजे जिले भर के किसान ट्रैक्टर ट्रालिया लेकर महाराजा गंगा सिंह चौक पर पहुंच गए जहां पर पुलिस प्रशासन के द्वारा उन्हें रोकने का प्रयास किया गया।लेकिन किसानों के द्वारा जमकर धरना प्रदर्शन किया गया और गेहूं खरीद की मांग की गई।