बरहट: बाबा पत्नेश्वर धाम स्थित क्यूल नदी तट पर नहाने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़, पत्नेश्वर चौक पर लगा जाम
Barhat, Jamui | Nov 5, 2024 छठ पर्व को लेकर मलयपुर इलाके में बाबा पत्नेश्वर धाम स्थित किऊल नदी तट पर सोमवार सुबह से ही नहाने करने के लिए श्रद्धालु की भीड़ उमड़ पड़ी है। यह दौर लगभग 2:30 से 3 बजे तक चलता रहा। इस दौरान जिले के अलग-अलग इलाके से हजारों संख्या में श्रद्धालु नदी तट पर नहाने के लिए पहुंचे हैं। जिससे जमुई मलयपुर स्टेशन रोड पूरी तरह से जाम हो गया है।