बरहट: गुगुलडीह गांव में मेले में चाट समोसा बेच रहे युवक की करंट लगने से हुई मौत, परिजनों ने गुगुलडीह चौक के पास की सड़क जाम
Barhat, Jamui | Nov 3, 2024 बरहट थाना क्षेत्र के गुगुलडीह गांव में शनिवार की देर रात काली पूजा के विसर्जन के बाद मेला में ठेला पर चाट-समोसा बेच रहे युवक की करंट लगने से मौत हो गई। जिससे गुस्साए ग्रामीण और परिजनों ने रविवार की सुबह 6 बजे से लेकर लगभग 9 बजे तक शव को सड़क पर रखकर रतनपुर-लक्ष्मीपुर मुख्य मार्ग स्थित गूगुलडीह चौक के पास सड़क जाम कर दिया।