कायमगंज: कायमगंज मंडी समिति में अन्ना पशुओं पर रोक बनी मुसीबत, सड़कों पर घूम रहे जानवर स्कूली बच्चों के लिए खतरा
कायमगंज मंडी समिति द्वारा परिषद में अन्ना पशुओं के प्रवेश पर रोक लगाई जाने के बाद शहर में नई समस्या खड़ी हो गई है।मंडी से बाहर निकाल गए सैकड़ो भूखे प्यासे जानवर और सड़कों पर घूम रहे हैं।जिससे यातायात बाधित हो रहा है और स्कूली बच्चों की भी सुरक्षा को खतरा पैदा हो गया है।मंडी समिति के गेटों पर तैनात गार्ड डंडों के सहारे जानवरों को अंदर जाने से रोक रहे है।