महोबा: सिजहरी गांव के युवक ने खाया ज़हरीला पदार्थ, गंभीर हालत में जिला अस्पताल से किया गया रेफर
Mahoba, Mahoba | Jul 6, 2025 महोबा जनपद के सिजहरी गांव निवासी 35 वर्षीय अतेंद्र राजपूत ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजनों की सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर अमित राजपूत की देखरेख में उसका इलाज कर युवक की हालत नाजुक देख रेफर किया गया।