राजगढ़: राजगढ़ के आजीविका भवन में कृषि आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया
पंजाब नेशनल बैंक द्वारा राजगढ़ के आजीविका भवन में शुक्रवार को दोपहर 2:00 बजे करीब कृषि आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के तहत 2 करोड रुपए की लागत के 15 स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। इस दौरान पंजाब नेशनल बैंक के महाप्रबंधक आतिश कुमार राउत,सर्किल हेड उज्जैन बृजलाल गुप्ता, अप सर्किल हेड विशाल यादव सहित अन्य उपस्थित रहे