पीपलदा: इटावा क्षेत्र के दौलतपुरा गांव में युवती ने किया अज्ञात दवा का सेवन, तबीयत बिगड़ने पर एमबीएस अस्पताल में किया गया भर्ती
Pipalda, Kota | Feb 4, 2024 जिले के इटावा क्षेत्र के दौलतपुरा गांव में युवती ने अज्ञात दवा का सेवन कर लिया तबियत बिगड़ने पर उसे एमबीएस अस्पताल लाया गया जहाँ उसका इमरजेंसी में उपचार चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार माया पुत्री प्रभुलाल ने अपने घर मे आज अज्ञात दवा का सेवन कर लिया तबियत बिगड़ने पर परिजन पहले सुल्तानपुर अस्पताल लेकर पँहुचे वहाँ से उसे कोटा रेफर किया गया ।