हरदोई: सिकंदरपुर गांव में खेतों से गुजर रही हाईटेंशन लाइन किसानों के लिए बनी समस्या, कहा- बना रहता है खतरा
Hardoi, Hardoi | Apr 3, 2026 टड़ियावां विकासखंड क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव में खेतों के बीच से गुजर रही हाईटेंशन लाइन किसानों के लिए बड़ी समस्या बन गई है। इसको लेकर गांव के किसान लगातार चिंता और डर के साए में काम करने को मजबूर हैं।गांव निवासी बाबूराम ने बताया कि खेतों की जुताई और अन्य कृषि कार्य करते समय हमेशा हादसे का खतरा बना रहता है।कई बार इस संबंध में संबंधित विभाग से शिकायत भी की।