सेवा संकल्प अभियान के तहत नगरी में जिला स्तरीय जनकल्याणकारी शिविर
दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण, स्वास्थ्य जांच एवं विभिन्न शासकीय सेवाएं उपलब्ध; आंगनबाड़ी केंद्रों को मिले स्मार्ट टीवी
175 दिव्यांग विभिन्न सहायक उपकरण से लाभान्वित
धमतरी, 8 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘सेवा मेरा योगदान’ की भावना को साकार करते हुए नगरी के श्री श्रृंगी ऋषि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मैदान में जिला प्रशासन,समाज कल्याण और NSE Foundation जयपुर तत्वावधान में आज जिला स्तरीय जनकल्याणकारी निदान -3 शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के माध्यम से विभिन्न वर्गों के नागरिकों को शासन की योजनाओं एवं सेवाओं से जोड़ने के साथ स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण, महिला एवं बाल विकास, दिव्यांगजन कल्याण तथा सामाजिक सहभागिता से जुड़ी गतिविधियों को एक मंच पर लाया गया।
#sewasanklp #sewasankalpaabhiyan