शिवपुरी नगर: नयागांव में रास्ते के विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में तीन घायल, एक की हालत गंभीर
शिवपुरी जिले के अमोला थाना क्षेत्र के नयागांव में रास्ते के पुराने विवाद ने गुरुवार को हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच हुई गोलीबारी में तीन लोग घायल हो गए। घायलों में एक पक्ष के महेंद्र बेस और पर्वत सिंह शामिल हैं, जबकि दूसरे पक्ष के गजेंद्र सिंह बेस भी घायल हुए हैं। गंभीर रूप से घायल महेंद्र बेस को मेडिकल कॉलेज से ग्वालियर रेफर किया गया है।