कुदरा: शराब मामले में उत्पाद विभाग की कार्रवाई, नशे की हालत में 12 पियक्कड़ पकड़े गए, हैंड स्कैनर मशीन से हो रही जांच
उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर गुंजेश कुमार ने मंगलवार संध्या 5:30PM बजे जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार की रात्रि से ही मंगलवार के सुबह और दोपहर तक यूपी की तरफ से आने वाली बड़े और छोटे वाहनों की शराब मामले में हैंड स्कैनर मशीन से जांच की जा रही है इस दौरान छोटे चारपहिया वाहनों से 12 पियक्कड़ को हिरासत में लिया गया और न्यायिक हिरासत भेज दिया गया।