बहादुरगंज: दिघलबैंक वायरल वीडियो मामले में SIT ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया
तुलसिया हाल्ट के वायरल वीडियो मामले में गठित SIT ने मो. जुबेर उर्फ जुबेरियन और कामिल रजा को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को दिघलबैंक क्षेत्र से पकड़ा गया और अब सभी छह अभियुक्त गिरफ्तार हो चुके हैं। एसपी संतोष कुमार ने मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई और जल्द आरोप पत्र दाखिल करने की बात कही।