महोली: महोली इलाके में बुजुर्ग ने नॉनवेज खाने से किया इंकार, तो शराबी बेटे और पोते ने बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल
महोली थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर गांव से वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है बताया जा रहा है कि बुजुर्ग के द्वारा नॉनवेज खाने से घर पर इंकार करने पर शराब के नशे में बेटे और पोते ने बुजुर्ग पिता की जमकर पिटाई कर दी। बेटे और पोते की पिटाई से बुजुर्ग गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। जिसको स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था, जहां से डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर किया है।