महसी: गुजराती पुरवा में फंदे से लटका मिला नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी
खैरीघाट थाना क्षेत्र के गुजराती पुरवा गांव में 20 वर्षीय विवाहिता रित्यांशी पत्नी अंकुल का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि विवाहिता की शादी करीब एक वर्ष पहले हुई थी।