भोरे: कल्याणपुर के एक्सीलेंट कोचिंग सेंटर में सम्मान समारोह, छात्र-छात्राओं को विदाई दी गई, उज्जवल भविष्य की कामना की गई
भोरे प्रखंड क्षेत्र के कल्याणपुर में संचालित एक्सीलेंट कोचिंग सेंटर की दूसरी शाखा में सोमवार की दोपहर 3 बजे इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं को सम्मान समारोह आयोजित कर विदाई दी गई। कोचिंग के संचालक कमलेश शर्मा ने छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए विदा किया। बता दें कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से 1 फरवरी से परीक्षा शुरू की गई है।