भोरे: भोरे थाना में CO और थानाध्यक्ष ने लगाया जनता दरबार, भूमि विवाद के 6 मामले हुए निपटाए
भोरे थाना परिसर में शनिवार की दोपहर दो बजे सीओ अनुभव राय और थानाध्यक्ष दीपिका रंजन की उपस्थिति में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान भूमि विवाद से संबंधित कई मामले जनता दरबार में पहुंचा। जिसमें से 6 मामले का दोनों पक्षों के उपलब्ध कागजातों के आधार पर सुनवाई करने के बाद ऑन द स्पॉट निपटारा किया गया। बाकी मामले मे अगली तिथि निर्धारित की गई।