भोरे: लखराव के पास मुख्य पथ पर सरिया लदा ट्रैक्टर ट्राली पलटा, चालक की मौत, पुलिस मौके पर पहुंची
भोरे थाना क्षेत्र के लखराव पेट्रोल पंप के पास मुख्य पथ पर रविवार की देर शाम 7 बजे सरिया लोड एक ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। इस हादसे में ट्रैक्टर चालक की दबने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद वहां लोगो की भीड़ जमा हो गई। जहां से लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर डायल 112 की टीम घटना स्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई