भोरे: भोरे में 76वें गणतंत्र दिवस पर प्रमुख, थानाध्यक्ष, BDO व CO ने किया ध्वजारोहण
भोरे प्रखंड में 76 वें गणतंत्र दिवस पर प्रखंड परिसर में प्रखंड प्रमुख राजेश कुमार राम, मनरेगा परिसर में पीओ, थाना परिसर में थानाध्यक्ष दीपिका रंजन के अलावा विभिन्न कार्यालयों के परिसर में संबंधित पदाधिकारियों ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी देकर राष्ट्र गान गाए। इस अवसर पर प्रखंड के सभी कर्मी क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।