कोलायत: कोलायत में मेडिकल स्टोर बंद, मरीजों और आमजन को हुई परेशानी
देशभर में ऑनलाइन दवाइयों की बिक्री के विरोध में बुधवार को कोलायत कस्बे सहित आसपास के क्षेत्रों में मेडिकल स्टोर बंद रहे। दवा विक्रेताओं की हड़ताल का असर सीधे तौर पर आमजन और मरीजों पर देखने को मिला। आवश्यक दवाइयां नहीं मिलने से लोगों को दिनभर परेशानियों का सामना करना पड़ा।कोलायत केमिस्ट एसोसिएशन के आह्वान पर कस्बे के अधिकांश मेडिकल संचालकों ने स्टोर बंद रखे