शिवपुरी नगर: गांधी पार्क मेले में हंगामा: ठगी के आरोप में युवक और झूला संचालक भिड़े, मची अफरातफरी
शिवपुरी शहर के गांधी पार्क मैदान में आयोजित मेले में बीती रात उस समय अफरातफरी मच गई, जब झूला संचालकों और पर्यटकों के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर तीखी झड़प हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि मौके पर कोतवाली थाना पुलिस को दखल देना पड़ा। मिली जानकारी के अनुसार रविवाद की रात करीब साढ़े 9 बजे मेले में आए कुछ युवकों ने टिकट काउंटर पर झूला झूलने के लिए बुकिंग कराई थी।