रेउसा कस्बे के मुख्य चौराहे पर चोरों ने कई दुकानों को निशाना बनाने का प्रयास किया, हालांकि किसी भी दुकान से सामान चोरी नहीं हो सका। जानकारी के अनुसार बीती देर रात महमूदाबाद बस स्टॉप के पास स्थित अनवारूल की मोबाइल शॉप की शटर का ताला चोरों द्वारा तोड़ दिया गया, लेकिन किसी कारणवश चोर दुकान के अंदर से मोबाइल अथवा अन्य कीमती सामान ले जाने में असफल रहे।