चित्तौड़गढ़ में आज शुक्रवार को चित्तौड़गढ़ दुर्ग स्थित कालिका कृषि फार्म पर एक अजगर निकलने से हड़कंप मच गया। कार्य कर रहे किसानों द्वारा मंदिर के महंत को सूचना दी गई। महंत द्वारा रेस्क्यू टीम को मौके पर बुलाया गया। मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू किया। रेस्क्यू टीम ने बताया कि अजगर करीब 8 से 9 फीट लंबा है।