कोंडागांव: फोटकी नाला पुलिया निर्माण में देरी, 1 साल पहले मिली थी ₹1.85 करोड़ की स्वीकृति, आम आदमी पार्टी ने आंदोलन की दी चेतावनी
कोंडागांव जिला एवं नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत मड़ागांव में बावड़ी-मड़ागांव के बीच स्थित फोटकी नाला पर पुलिया निर्माण कार्य शुरू नहीं होने पर आम आदमी पार्टी ने शासन-प्रशासन और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों पर नाराजगी जताई है। पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि बारिश के दौरान नाला उफान पर आने से कोंडागांव मुख्यालय को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग बार-बार बाधित