शिवपुरी शहर के थीम रोड स्थित वीर सावरकर पार्क के सामने गुरुवार शाम 4 बजे एक रेस्टोरेंट की किचन में अचानक आग भड़क गई। शॉर्ट सर्किट से लगी इस आग ने कुछ ही देर में किचन को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया, लेकिन मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस और स्टाफ की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।