सरदारशहर: हरियासर जाटान गांव में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के तीसरे दिन कथावाचक ने कहा, गाय की सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं
सरदारशहर के हरियासर जाटान गांव में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के तीसरे दिन मंगलवार को दोपहर 2 बजे को कथा का वाचन करते हुए श्रुति श्री राधिके दीदी जी ने कहा कि गाय की सेवा से बढक़र कोई सेवा नहीं है। गायों की सेवा के लिए सभी को आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि भक्ति के लिए कोई उम्र बाधा नहीं है। भक्ति को बचपन में ही करने की प्रेरणा देनी चाहिए।