श्री गंगानगर: सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत 11 मई को अनूपगढ़ में जिला स्तरीय कार्यक्रम की जानकारी दी जिला कलेक्टर ने
Shree Ganganagar, Ganganagar | May 10, 2026
कला, साहित्य, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग, राजस्थान सरकार, जयपुर के निर्देशानुसार “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” के अंतर्गत 11 मई 2026 को अनूपगढ़ में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन राजकीय प्रत्यक्ष प्रभार मंदिर श्री सदाशिवजी, अनूपगढ़ में किया जाएगा। कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु अतिरिक्त जिला कलक्टर, अनूपगढ़ को नोडल अधिकारी नियुक्त किया।