बांधवगढ़: कलेक्टर राखी सहाय सख्त, लंबित मामलों के जल्द निपटारे के दिए निर्देश
उमरिया कलेक्ट्रेट सभागार में कलेक्टर राखी सहाय की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक आयोजित हुई। बैठक में सीएम हेल्पलाइन, जनसुनवाई, न्यायालयीन प्रकरणों और मानवाधिकार मामलों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने पेयजल शिकायतों के रोजाना समाधान, इंदवार और करनपुरा-1 परियोजनाओं का सर्वे कर पंचायतों को हैंडओवर करें।