गुन्नौर: गांव धनीपुर के समीप सड़क पार करते समय बाइक सवारों ने बुजुर्ग महिला को मारी टक्कर, महिला की हुई मौत
जुनावई थाना क्षेत्र के मेरठ बदायूं नेशनल हाईवे पर गांव धनीपुर के समीप शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे बाइक सवारों ने बुजुर्ग महिला को टक्कर मार दी। इस हादसे में गांव धनीपुर निवासी अलीजान की पत्नी शरीफन की मौत हो गई। जबकि बाइक पर सवार तीनों युवक भी घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जुनावई में भर्ती कराया।