डौण्डी: दल्ली राजहरा में बंग समाज ने धूमधाम से मनाई गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की 165वीं जयंती
Dondi, Balod | May 10, 2026 दल्ली राजहरा बंग समाज द्वारा बांग्ला पंचिसे बैशाख के अवसर पर विश्वकवि रवींद्रनाथ टैगोर की 165वीं जयंती श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। कविगुरु के छायाचित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में बंग समाज के वरिष्ठ सदस्य गगन पंड्या, सचिव कनक बनर्जी,अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।