अटेर: रेल्बे क्रॉसिंग पर औरा कार सवार युवक पर फायरिंग करने वाला तीसरा आरोपी बदमाश अवैध कट्टे साथ गोविंद नगर से पुलिस ने पकडा
Ater, Bhind | Jun 6, 2026 भिण्ड। देहात थाना क्षेत्र के रेलवे क्रॉसिंग के पास 31 मई को कार सवार युवक पर हुई फायरिंग की घटना में फरार चल रहे तीसरे आरोपी को पुलिस ने शनिवार शाम 5 बजे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त 315 बोर का एक अवैध देशी कट्टा भी बरामद किया गया है।जानकारी के अनुसार 31 मई को रेलवे क्रॉसिंग के पास औरा कार में सवार अजीत भदौरिया पर फायरिंग हुई थी