रामगढ़: नंगली सरकारी स्कूल में पोषाहार दाल में मरे चूहे का मामला: जांच से पहले ही संस्था प्रधान पर कार्रवाई, एपीओ किया गया
Ramgarh, Alwar | May 13, 2026 रामगढ़ क्षेत्र के अलावड़ा के समीप स्थित नंगली गांव के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में बच्चों के पोषाहार की दाल में 27 अप्रैल को मरा हुआ चूहा मिलने का मामला अब विभागीय कार्रवाई तक पहुंच गया है। मामले की जांच पूरी होने से पहले ही शिक्षा विभाग ने बुधवार को दो 12 बजे विद्यालय के संस्था प्रधान कुंदन लाल मीणा को एपीओ कर मुख्यालय कठूमर भेज दिया है।