कोडरमा: सीडी हाई स्कूल में मादक पदार्थों के विरुद्ध राज्यव्यापी जागरूकता अभियान के तहत योग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया
पर्यटन, कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग, झारखंड सरकार के निदेश के आलोक में राज्यव्यापी मादक पदार्थ विरोधी जागरूकता अभियान के अंतर्गत आज सी.डी. हाई स्कूल, झुमरी तिलैया, कोडरमा में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम ताईक्वांडो बालिका डे-बोर्डिंग प्रशिक्षण केन्द्र में संचालित किया गया.