कासगंज: नदरई गेट पुलिस चौकी के समीप लगा नल महीनों से खराब, स्थानीय लोग और राहगीर पानी के लिए परेशान
स्थानीय निवासी राजेश कुमार ने बताया की यह नल शहर के प्रमुख इलाके नदरई गेट पुलिस चौकी के समीप लगा है। जिससे बड़ी संख्या में स्थानीय और राहगीर लोग अपनी पानी पीकर प्यास बुझाते है। लेकिन नल महीनों से खराब पड़ा है, जिससे स्थानीय लोग और राहगीर भीषण गर्मी में पानी पीने को परेशान है। वहीं लोगों ने नगर पालिका से नल को सही कराने की मांग की है।